सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर), नई दिल्ली की स्थापना पूर्व सीएसआईआर-निस्केयर तथा पूर्व सीएसआईआर-निस्टैड्स के विलय के द्वारा की गई है।
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर), नई दिल्ली पिछले अनके दशकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। यह संस्थान आवश्यक सुविधाओं तथा जनशक्ति से सुसज्जित है। यह विज्ञान के संचालकों, शोध व विकास के कार्मिकों, पुस्तकालय तथा वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सूचना विज्ञान के पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। सीएसआईआर-निस्पर के प्रशिक्षण कार्यक्रम, सीएसआईआर समेकित कौशल विकास पहल के तहत आयोजित किए जाते हैं।
सीएसआईआर-निस्पर, विज्ञान संचार, विज्ञान लेखन, लाइब्रेरी ऑटोमेशन और डिजिटल रिपॉजिटरी आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करता है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान, प्रतिभागियों को मुख्य रूप से लाइनेक्स (Linux), कोहा (Koha), डीस्पेस (Dspace) आदि ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर में प्रशिक्षित किया जाता है।
सीएसआईआर-निस्परवित्त वर्ष 2026-27 के लिए निम्नलिखित प्रशिक्षण कैलेंडर में दिए गए विवरण के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा
CSIR-NIScPR Training Programme Calendar for FY 2026-27
शुल्क में संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दोपहर का भोजन और चाय (दो बार) शामिल है।
संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूरा होने पर प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
ये प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसंधान एवं विकासकर्मियों, विज्ञान संचारकों, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पेशेवरों, पूर्व स्नातक/ स्नातक/ स्नातकोत्तर छात्रों, शोधार्थियों आदि के लिए उपलब्ध हैं।
आवश्यक शुल्क का भुगतान सीएसआईआर-निस्पर के बैंक खाते में NEFT/IMPS/UPI आदि के माध्यम से अग्रिम रूप से किया जा सकता है। कृपया ध्यान दें कि डिमांड ड्राफ़्ट / चेक / नकद के माध्यम से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएसआईआर-निस्पर के बैंक खाते का विवरण नीचे दिया गया है:
खाता संख्या: 110003874485
खाते का नाम: सीएसआईआर-निस्पर, नई दिल्ली
बैंक का नाम: केनरा बैंक
शाखा का नाम: एनपीएलपरिसर शाखा, नई दिल्ली – 110012
IFSC कोड: CNRB0019100
भरे हुए आवेदन फ़ॉर्म की स्कैन की हुई कॉपी ( जिसका लिंक नीचे दिया गया है), साथ ही किसी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दी गई उचित प्रशिक्षणशुल्क की जानकारी, sdp.niscpr@csir.res.in पर ईमेल के माध्यम से पहले भेजनी होगी। आवेदन प्रपत्र के लिए क्लिक करें ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदक या प्रायोजित करने वाली संस्था की ओर से अनुरोध निरस्त किए जाने की स्थिति में, प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुल्क की वापसी के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देश लागू होंगे।
यदि निरस्तीकरण के बारे में सूचना प्राप्त होती है:
सीएसआईआर-निस्पर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम निरस्त किए जाने की स्थिति में, शुल्क या तो पूरी तरह से वापिस कर दिया जायेगा, या आवेदक से सूचना मिलने पर, उसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के किसी अन्य बैच में या किसी मिलते-जुलते प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण हेतु समायोजित कर दिया जायेगा।
प्रमुख,
प्रशिक्षण प्रभाग
सीएसआईआर- निस्पर
14, सत्संग विहार मार्ग
नई दिल्ली-110067
ईमेल: sdp.niscpr@csir.res.in
वेबसाइट: http://niscpr.res.in